फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की राडों से हमला करके किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड पर एक एथलेटिक्स खिलाड़ी युवकों ने लोहे की राड से हमला करके घायल कर दिया। घायल खिलाड़ी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बाद में परिजन उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के अनुसार गांव निर्जन निवासी अनूप एथलेटिक्स का खिलाड़ी है और अर्जुन स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास करता है। शनिवार शाम को एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने हैंडबाल का मैच खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ अनूप की कहासुनी हो गई। उस समय तो दूसरे खिलाड़ियों व कोचों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कर दिया। जब वह भिवानी रोड से निकल रहा था तो इसी दौरान कुछ युवक आए और उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर व अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई। हमला होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार अनूप एथलेटिक्स का अच्छा खिलाड़ी है और राष्ट्रीय स्तर तक बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें