फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने पर युवक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की का रास्ता रोक धमकी देने पर युवक पर केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जुलाना थाना क्षेत्र में गली से निकल रही लड़की पर शादी करने का दबाव बनाकर धमकी देने पर पुलिस ने एक युवक पर केस किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जुलाना थाने में एक युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है और अपने पड़ोस में ही अपने सहेली के पास से कॉपी लेने के लिए जा रही थी। गांव गतौली निवासी सुमित आया और उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान सुमित ने धमकी दी कि उसके साथ ही शादी करनी है। अगर उसके साथ शादी नहीं की तो उसके भाईयों की हत्या कर देगा। इसके बाद इसके बारे में परिजनों को अवगत करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव गतौली निवासी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें