05जेएनडी21: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार। संवाद
सफीदों। रामपुरा रोड स्थित भारत विकास परिषद के भवन में वीरवार को भाजपा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व विधायक रामकुमार गौतम ने शिरकत की।
कृष्ण लाल पंवार ने 9 दिसंबर को पानीपत में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सफीदों विधानसभा से कम से कम 3000 महिलाओं के साथ रैली में शिरकत करें। पंवार ने कहा कि हरियाणा में पंचायत में बने तालाबों को सुधारीकरण किया जा रहा है। वहां पर पार्क व रिटर्निंग वॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 6000 तालाब चयनित किए गए हैं। इन तालाबों में जल संरक्षण करके इन्हें रोल मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1000 पंचायतों में महिला संस्कृति केंद्र बनवाएं जाएंगे। इन गांवों की फिरनियां पक्की की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी, ठीक उसी तरह से नौ दिसंबर को बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं के बीमे किए जाएंगे। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, एडवोकेट विजयपाल सिंह, हरीश शर्मा, कृष्ण कुमार, रामपाल, कविता शर्मा, रामरती वर्मा व सरोज भाटिया मौजूद रहे।
05जेएनडी21: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार। संवाद