फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 60 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। रक्तदाता को सम्मानित करते हुए विजय कुमार। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। मेट्रो ब्लड बैंक की तरफ से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दी सत्यम एजुकेशन सोसाइटी एवं हाट्रोन स्किल सेंटर के सहयोग से किया गया। शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार विजय कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने मेट्रो ब्लड बैंक की ओर से वर्ष 2021 से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में ब्लड बैंक की आधुनिक एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं के चलते रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित बिधान, डॉ. अजय सहरावत, मनोज सिंह, सोनू मोर, संजय मोर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें