फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना कलां में 60 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी19-उचाना कलां पहुंची राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग टीम।
विज्ञापन
उचाना। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उचाना कलां में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत निक्षय शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान कर इसके प्रसार को रोकना है। शिविर के दौरान डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, धूम्रपान करने वाले, परिवार में टीबी मरीज होने तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित संवेदनशील श्रेणी के 60 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया जो किसी कारणवश सरकारी अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 लोगों के एक्स-रे किए। एक्स-रे में असामान्यता पाए जाने पर 20 लोगों के बलगम के नमूने लेकर सीबी-नाट जांच के लिए जिला क्षय रोग केंद्र भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें