फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्तर में सैन समाज चौपाल की रखी आधारशिला

विज्ञापन
11जेएनडी35: छात्तर गांव में सैन समाज चौपाल निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक देवेंद्र चतरभ
विज्ञापन
उचाना। गांव छात्तर में सैन चौक के पास सैन समाज चौपाल (धर्मशाला) निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया। इस परियोजना पर लगभग 31 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों और सैन समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सैन समाज चौपाल सामाजिक एकता, भाईचारे और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। इस अवसर पर श्रवण मांडी, सरपंच ओमप्रकाश, धर्मबीर सैन, शमशेर सैनी, समेरा, राजा, मनी, जयबीर, बलजीत, बलबीर सैन, संदीप वाल्मीकि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें