फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीए की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती शहर के महाविद्यालय में पढने गई, लेकिन घर नहीं लौटी। सदर थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव के व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी शहर के राजकीय महाविद्यालय में बीए कक्षा में पढ़ती है। 22 मार्च सुबह वह तैयार होकर महाविद्यालय में पढने आई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। उसके बारे में आसपास तथा रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एचसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें