फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन प्राप्त करने के लिए लगाए गए आयु जांच शिविर में आए 2750 में से 840 बुजुर्ग मिले पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन के लिए 2750 लोगों की जांची आयु, 840 पात्र मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन का लाभ देने के लिए आठ फरवरी को शिविर लगाया गया था। शिविर में पेंशन का लाभ लेने के इच्छुक और जिनकी आयु का कोई प्रमाण अब तक उनके पास नहीं था। जिसकी वजह से वे पेंशन से वंचित थे। ऐसे बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग ने बुढ़ापा पेंशन का लाभ देने के लिए शिविर लगाकर 2750 की आयु का आंकलन किया था। शिविर में एक तिहाई से भी कम लोगों की आयु 60 के पार मिली। इनमें से केवल 840 बुजुर्गों की ही आयु 60 साल के पार मिली है।
अब यह 840 बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग द्वारा मिलने वाली पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पेंशन प्राप्त करने के लिए इन बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग कार्यालय आकर यहां से आयु प्रमाण पत्र ले जाना होगा। इसके बाद यह बुजुर्ग पेंशन प्राप्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन यहां से मिले आयु प्रमाण पत्र को साथ लगाकर करेंगे। इसके बाद समाज कल्याण विभाग इन बुजुर्गों की पेंशन को शुरू करेगा। अब तक समाज कल्याण विभाग से लगभग एक लाख दो हजार से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर एक लाख तीन हजार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन के लिए करना होगा आवेदन
समाज कल्याण विभाग ने शिविर में पात्र पाए 840 लोगों की आयु के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। अब यह बुजुर्ग पेंशन पाने के हकदार होंगे। इसके लिए इनको अटल सेवा केंद्र या फिर अंत्योदय भवन से आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद पात्र मिले सभी बुजुर्गों की पेंशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें