फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस अंकुर गुप्ता ने ली अधिकारियों की मीटिंग, मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की घोषित परियोजनाओं पर 28 तक काम शुरू करने के दिए ादेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं पर 28 फरवरी तक काम शुरू करवाएं। यह बात अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की मीटिंग में कही। जिले में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 415 घोषणाएं की गई हैं। जिसमें से 122 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 155 पर अभी भी काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं चार घोषणाओं की फिजिबिलिटी नहीं बन रही है।
मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने एसीएस को बताया कि मुख्यमंत्री की कई घोषणाओं को पूरा करने के लिए विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिन परियोजनाओं पर काम नहीं चल रहा है जल्द ही टेंडर अलॉट कर इस माह के अंत कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। एसीएस ने एक-एक कर सभी विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर अलॉट करने तथा उन पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की समय सीमा निर्धारित करते हुए काम शुरू करवाने के निर्देश दिए। जींद शहर को नहरी आधारित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करवाने वाली विकास परियोजना के संबंध में उन्होंने कहा कि इस विकास परियोजना को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी त्वरित आधार पर काम करें। इस विकास परियोजना को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे इस विकास परियोजना का मुख्यालय जाकर फोलोअप कर जल्द प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने का काम करें। वहीं छात्तर गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। ऐसे में इस गांव के विकास को लेकर जितने भी काम करवाएं जाने हैं उन्हें जल्द शुरू करवाएं। छात्तर गांव में विकास कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। उचाना विधानसभा क्षेत्र में कई छोटे-छोटे विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सफीदों में 20 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। तीन करोड़ रुपये से बनने वाले विश्राम गृह का निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शामलों ड्रेन पर स्थापित पानी निकासी पंप सेट की क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, नरवाना के विधायक परथी नंबरदार, नगराधीश सत्यवान मान, जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू
डीसी अमित खत्री ने मीटिंग में बताया कि करसोला से ढांडा खेड़ी, जलालपुर कलां से जुलानी, करसोला से रामकली, देशखेड़ा से देवरड़, रामकली से गतौली, झमौला से मालवी, बीबीपुर से बुआना, पोंकरी खेड़ी से बीबीपुर, रामराय से बीबीपुर, पड़ाना से ढिगाना, घिमाणा से बिशनपुरा, आसन से भड़ताना, बूराडैहर से बराड़ खेड़ा, असरफगढ़ से जींद-गोहाना रोड तक, घसो कलां से सेढ़ा माजरा, बुडायन गांव से केंद्रीय विद्यालय तक, करसिंधू से गैंडाखेड़ा, गुलकनी से मिर्चपुर, झांझ खुर्द से दरियावाला समेत मुख्यमंत्री द्वारा जिन सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है, उन सभी का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाएगा। लगभग सभी सड़कों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा हथवाला, सिंधवी खेड़ा, जीतगढ़, रायचंदवाला, कंडेला गांवों में स्टेडियम व व्यायामशालाओं का निर्माण करवाया जाएगा। हथवाला तथा सिंधवी खेड़ा गांव में बनने वाले खेल स्टेडियमों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें