फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने के सदमे से किसान की मौत, तीन लाख रुपये लिया था कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल खराब होने पर सदमे में किसान की मौत, तीन लाख रुपये लिया था कर्ज
विज्ञापन

कई सालों से जमीन ठेके पर लेकर करता था खेती, मौत के बाद परिवार में छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईगराह में बरसात से फसल खराब होने के सदमे के चलते एक 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान शुक्रवार सुबह खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। जहां पर पानी से बर्बाद फसल को देखा नहीं पाया। मृतक किसान ने पांच एकड़ की खेती ठेके पर लेकर कर रहा था खेती खुद की एक एकड़ जमीन थी और ठेके पर ली जमीन के सहारे चल रहा था परिवार के सदस्यों का पालन पोषण। परिवार में पांच सदस्या है, किसान महावीर पर तीन लाख का कर्ज था, इससे किसान की सारी उम्मीद फसल की पैदावार टिकी थी, लेकिन पिछले दिनों दिनों हुई तेज बारिश ने किसान महावीर की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और किसान की सदमे में मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव ईगराह निवासी महावीर शुक्रवार सुबह खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने खेतों में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि महावीर की फसल तैयार खड़ी थी, लेकिन इसी सप्ताह हुई बरसात के पानी से उसकी पूरी फसल बर्बाद हो गई। खर्चा ज्यादा होने के कारण वह परेशान चल रहा था। सुबह जब खेत में गया तो बर्बाद फसल को देखकर सदमा लग गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फसल पर ज्यादा खर्च हो चुका था और घर का खर्च चलाने के लिए महावीर इसी फसल से उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन उसकी इस उम्मीद पर बारिश ने पानी फेर दिया और इसके चलते उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें