फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर भाजपा जिला कार्यसमिति ने बनाई उप चुनाव फतेह करने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वोट मांगने के लिए पांच काम नहीं गिनवा पाए भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव व इसी साल होने वाले जींद के उप चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यसमिति का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव मौजूद रहे। मीटिंग में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी पहुंचना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता जींद उप चुनाव में वोट मांगने के लिए पांच ऐसे काम भी नहीं गिनवा पाए, जिनके दम पर वे जनता के बीच जाएंगे। हालांकि भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय मुद्दों पर ही जोर दिया।
जिला कार्यसमिति के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में जब सवाल किया गया कि कोई ऐसी एक परियोजना बताएं, जो भाजपा सरकार के समय लागू की गई है और वह पूरी हो गई हो। इस पर भाजपा के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के सभी नेता चुप्पी साध गए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जो भी परियोजनाएं गिनवाईं वह पूर्व की सरकारों की घोषणाएं थीं और उन पर काम भी पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस सवाल पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने जवाब देने के लिए जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा को आगे किया। राणा ने कहा कि जींद का बाईपास सरकार की प्रमुख उपलब्धि है। इस परियोजना का दो मुख्यमंत्री शिलान्यास कर चुके थे, लेकिन काम उनकी सरकार के आने के बाद शुरू हुआ है। दिसंबर तक बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा कोई अन्य परियोजना अमरपाल राणा भी नहीं बता पाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र बरवाला, जिला प्रभारी ओमप्रकाश अत्रे, हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश पहल, जिला प्रधान अमरपाल राणा, सज्जन गर्ग, बलकार डाहौला, डॉ. राज सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, मनीष बबलू, संतोष दनौदा, अनिल नागपाल, संजीव बुआना, जसमेर रजाना, हरेंद्र डूमरखां मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर घिरी भाजपा
पत्रकार वार्ता के दौरान जब जींद की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र आया तो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और इस मामले को उचित मंच पर रखेंगे। गौरतलब है कि जींद के नागरिक अस्पताल में महज 16 चिकित्सक हैं। इससे ओपीडी भी सामान्य नहीं हो पा रही है।
बिजली की कीमतों में कमी करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला
वीर कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार बिजली की कीमतों में कमी की है। इससे पहले बिजली की कीमतें सिर्फ बढ़ती रही हैं। इससे मध्यम और कमजोर वर्ग को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बाजरे को सरकारी रेट पर खरीदने की व्यवस्था की है। एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पहली बार नहरों की टेल तक पानी पहुंचा है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।
बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करेंगे कार्यकर्ता
वीर कुमार ने जिला कार्यसमिति के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के लिए आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 को आधार मानकर 18 साल के होने वाले युवाओं के नए वोट बनवाने का अभियान चुनाव आयोग द्वारा चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी चलाएगी खास अभियान
यादव ने कहा कि 25 सितंबर को पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दिन है। उनकी जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर तक खास अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जांच शिविर, संगोष्ठी, पौधरोपण जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक का एक साल पूरा होने पर शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता शहीदों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण करेंगे और शहीदों के परिवारों से संपर्क करेंगे। 27 अक्तूबर को डॉ. मंगल सैन की जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें