फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने राजनीतिक चर्चाओं को दी हवा, बोले मैंने सीएम को उपचुनाव के लिए सुझाया लक्ष्य श्योराण के पिता का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद विस से भाजपा प्रत्याशी के लिए लक्ष्य के पिता का सुझाया नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट को लेकर होने वाले उप चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नई राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। निशानेबाज लक्ष्य श्योराण के सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पार्टी की ओर से लक्ष्य श्योराण के पिता सोमबीर पहलवान को उतारने का नाम सुझाया है। इससे उपचुनाव में भाजपा से उम्मीदवारी का दावा करने वाले कई नेताओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद में होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम के साथ हुई चर्चा में उन्होंने लक्ष्य श्योराण के पिता सोमबीर पहलवान के नाम का सुझाव दिया है। इस पर सीएम ने सोमबीर की बजाए लक्ष्य को ही जींद से चुनाव मैदान में उतारने का ऑफर दिया। बीरेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने कहा कि लक्ष्य तो अभी अंडरएज है। उसको इस पद पर चुनाव लड़ने के लिए अभी सात साल इंतजार करना पड़ेगा। बीरेंद्र सिंह के इस इशारे ने जींद की राजनीति में नए समीकरणों को हवा मिली है। हालांकि अभी तक सोमबीर पहलवान इस दावेदारी में नहीं थे। गौरतलब है कि उपचुनाव को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह की भूमिका अहम रहेगी। कुछ नेता तो दिल्ली जाकर चुनाव के लिए उनसे संपर्क भी कर चुके हैं। सोमबीर पहलवान भी बीरेंद्र सिंह के खास साथियों में जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक उन्होंने भाई की पत्नी को पार्षद बनाकर राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उन्होंने पार्षद के रूप में काम की बागडोर ज्यादातर खुद ही संभाली और अपने वार्ड की समस्याओं को राजनीतिक दबदबे के चलते निपटाने का काम किया। जींद विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा से अभी तक पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बरवाला, लीलाधर मित्तल, सीएम के निजी सचिव राजेश गोयल, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान डॉ. ओपी पहल और भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी टिकट के लाइन में हैं। अब बीरेंद्र सिंह ने इस लिस्ट में सबसे आगे सोमबीर पहलवान का नाम जोड़ दिया है। अब इस सीट पर बीरेंद्र सिंह की जींद में आगामी विधानसभाओं में बांटे जाने वाले टिकटों पर भी निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें