फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री की अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा, लोगों किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद पहुंची पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा बुधवार शाम को ईगराह गांव पहुंची। इस मौके पर लोगों ने कलश यात्रा के दर्शन किए और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजयपाल सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, हरियाणा हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, उपप्रधान डॉ. राज सैनी, प्रेस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मार्केट कमेटी जींद चेयरमैन जोगेंद्र बुरा, ओमप्रकाश थुआ, रामफल शर्मा, मास्टर गोगल, सुरेंद्र नैन समेत अनेक पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों के साथ यात्रा का सम्मान किया। जगह-जगह लोगों ने इकट्ठा होकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। यात्रा का रात्रि ठहराव जींद में हुआ। 23 अगस्त को यह यात्रा हाउसिंग बोर्ड, चक्की मोड़ से होती हुई जाट धर्मशाला अर्बन इस्टेट, झोटा फार्म, कुंदन सिनेमा, सफीदों गेट, बत्तक चौक, सैनी रामलीला ग्राउंड, पुरानी सब्जी मंडी,जयंता देवी मंदिर, टीका राम हाउस, पटियाला चौक होते हुए कैथल रोड पर पार्टी कार्यालय के आगे से गुजरेगी। इसके बाद कंडेला, शाहपुर, नगूरां, चांद पुर,पेगां होते हुए कलश यात्रा किठाना से कैथल जिला में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश भापजा अध्यक्ष सुभाष बराला अस्थि विसर्जन यात्रा को दिल्ली से लेकर हरियाणा में पंहुचे हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि अस्थियां सभी प्रांतों में जा रही हैं। हरियाणा में बुधवार को बहादुरगढ़ से प्रदेश के मुख्यमंत्री व लगभग पूरे मंत्रिमंडल व विभिन्न बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष एवं आम लोगों ने अस्थियों के दर्शन किए। हथनी कुंड पहुंचने वाली अस्थि विसर्जन यात्रा के साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी है। पिहोवा पहुंचने वाली अस्थि कलश यात्रा के साथ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमपकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें