फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 11 महीनों से प्लाटों की निशानदेही करवाने के लिए भटक रहें ग्रामीण, एसडीएम से जांच की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 महीने से प्लाटों की निशानदेही के लिए भटक रहे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बागडू खुर्द में प्लाटों की निशानदेही नहीं करने व पटवारी व कानूनगो द्वारा कुछ दबंग लोगों से मिलकर जानबूझकर फील्ड बुक गायब करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को स्थानीय एसडीएम से मिलकर उनके प्लाटों व रुड़ियों की निशानदेही करने की मांग की है। जिसमेें एसडीएम मंदीप ने ग्रामीणों को उनकी शिकायत का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने कहा है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जब उनके प्लाटों व रुड़ियों की पिछले 11 महीने में बार-बार मांग करने के बाद भी निशानदेही नहीं होने का कारण जाना तो उन्हें जवाब में कहा कि फील्ड बुक गायब हो गई। जिससे ग्रामीण निशानदेही करवाने के लिए पिछले कई महीनों से कार्यालयों के चक्कर काट रहें है। गांव बागडू खुर्द के आर्मी से सेवानिवृत्त कैप्टन करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई 2017 को गांव के सरपंच को गली के निर्माण से पहले उनकी रूड़ियों के प्लाटों की निशानदेही करवाने के बारे में प्रार्थना-पत्र लिखा था। निशानदेही के लिए निर्धारित फीस भी जमा करवाई गई थी। जिस पर तत्कालीन पटवारी से जमाबंदी का मिलान फील्ड बुक से करवाया गया था, लेकिन उक्त पटवारी और कानूनगो ने कुछ दबंगों के साथ मिलकर निशानदेही नहीं की। जिसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मिलकर तहसीलदार को फील्ड बुक की प्रमाणित कॉपी बाबत दरखास्त लगाई। जिसके बाद उन्हें कहा गया की उक्त फील्ड बुक गायब है। इस कारण हम इसकी कॉपी नहीं दे सकते। बार-बार तहसीलदार से मिलने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रपाल, नायब सूबेदार राममेहर, किताब सिंह, सूरज भान, महा सिंह, रामफल सहित अन्य ने कहा कि उन्होंने शिकायत सीएम विंडो पर की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। जिस पर आज इन लोगों ने स्थानीय एसडीएम मनदीप कुमार को इस मामले को सुलझाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है जल्द ही उक्त लोगों द्वारा की गई मांग के अनुसार निशानदेही करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें