फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने निर्जन गांव में अमरुद के पौधे लगाकर शुरू किया बाग लगाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्जन गांव में अमरूद के पौधे लगाकर शुरू किया बाग लगाओ अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बागवानी विभाग ने एमआईडीएच स्कीम के तहत निर्जन गांव में अमरूद के पौधे लगाकर बाग लगाओ अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम में राज्य बागवानी विकास एजेंसी के मिशन निदेशक डॉ. बीएस सहरावत ने कार्यक्रम में आए 350 किसानों को बाग लगाने की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाग लगाकर किसान अच्छी आमदनी ले सकते हैं। इसमें न अधिक खर्च होता बल्कि स्थायी रूप से किसान को आमदनी शुरू हो जाती है। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. वीरेंद्र हुड्डा ने किसानों को परंपरागत खेती से हटकर बाग लगाने की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि विभाग इसमें किसानों की मदद कर रहा है। इस मौके पर डॉ. असीम कुमार, डॉ. आरडी पंवार, डॉ. सुभाष, डॉ. अहलावत, डॉ. अजय कुमार ने भी किसानों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे। बाग नहीं लगाओगे तो फल कहां से खाओगे। बाग लगाओ, पर्यावरण बचाओ, आमदनी बढ़ाओ, बागवानी अपनाओ खेती में खुशहाली लाओ के नारे भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें