फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन के बाद आशा वर्कर धरना समाप्ति की घोषणा कर काम पर लौटी, 18 को फिर से डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेगी आशा वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सीटू से संबधित आशा वर्कर एवं हेल्पर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगों के लिए नौ दिन से धरना दे रहीं आशा वर्कर ने शनिवार को धरना समाप्ति की घोषणा की। यूनियन जिला सचिव शीला ने कहा कि सरकार ने आशा वर्कर की मांगों को पूरा करने के लिए सहमति जताते हुए एक महीने का समय मांगा है। इसके बाद आशा वर्कर ने धरने को समाप्त करते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया और सोमवार को आशा वर्कर डीसी को सीएम के नाम अपनी मांगों को लेकर दोबारा ज्ञापन सौंपेगी। शीला ने कहा कि इस एक महीने के अंतराल में समय-समय पर आशा वर्कर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को मांगों को पूरा करने के लिए याद दिलाती रहेंगी और एक महीने के बाद भी मांगों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो अब की बार आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगी। पिछली बार भी लंबे आंदोलन के बाद आशा वर्कर और सरकार के बीच मांगों को लेकर एक फरवरी को सहमति बनी थी, लेकिन पांच महीने के बाद भी आशा वर्कर की मांगों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। आशा वर्कर ने जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार आशा वर्कर की मूलभूत सेवाएं पूरी करने में आनाकानी कर रही है। महिलाओं को संबोधित करते हुए सीटू के जिला प्रधान सतबीर खरल ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद हरियाणा में आशा वर्कर ने जीत हासिल की और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। इसके बाद आशा वर्कर ने धरने की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर अंजू, मंजू, कविता, निर्मला, कपूर सिंह व संदीप जाजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें