अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पिछले लंबे समय से लघु सचिवालय के बाहर जाटों समेत छह जातियों के आरक्षण संबंधी मांग को लेकर धरने पर बैठे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को प्रदेश सरकार का पुतला जिला प्रधान वीरभान ढुल की अध्यक्षता में फूंका। ढुल ने कहा कि जाट समाज की मांगें प्रदेश सरकार ने कई बार पूरी करने की घोषणा की, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद आज तक भी जाट समाज की किसी भी मांग को नहीं माना गया। इसके विरोध में जाट समाज में रोष है। पुतला फूंकने के बाद समिति के सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।