फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडों पर शिकायत देने से पहले संबंधित विभाग से करनी होगी मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। डीसी अमित खत्री ने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने से पहले व्यक्ति को अपनी शिकायत के सिलसिले में संबंधित विभाग के अध्यक्ष को शिकायत देनी चाहिए। डीसी ने बुधवार को सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि कई बार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ही शिकायत का समाधान कर दिया जाता है। इसलिए शिकायत संबंधित विभागाध्यक्ष के नोटिस में जरूर लानी चाहिए। ऐसा करने से शिकायतकर्ता को जहां अविलंब समस्या का समाधान करवाने का अवसर उपलब्ध होगा, वहीं शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। डीसी ने अधिकारियों को सचेत किया कि सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को निपटाने के लिए समाज के लोगों की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें