फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू कोर्सों में दाखिले अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में चल रहे इग्नू सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया की विद्यार्थियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए और ऑनलाइन सरवर-स्लो होने के कारण इग्नू द्वारा विभिन्न कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। विद्यार्थियों की शिकायत थी की वह सरवर स्लो होने की वजह से या तो अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए या उनका किसी कारणवश एडमिशन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाया। जो विद्यार्थी नियमित पढ़ाई जारी नहीं रख सकते वो इग्नू से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते है। डॉ. श्योकंद ने बताया की इग्नू के इस कदम से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है वे अब आसानी से इग्नू के विभिन्न कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। जो भी विद्यार्थी इग्नू के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें