फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड व धुंध के चलते घरों में दुबकने पर मजबूर हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, केवल दो दिखे सूर्य देवता
विज्ञापन

जींद। नववर्ष का आगमन कड़ाके की ठंड व धुंध के साथ हुआ। रविवार रात को ही धुंध ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया था। ठंड तथा धुंध के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। कई जगह लोग अलाव जलाकर अपने हाथ सेंकते नजर आए। धुंध के कारण केवल चार मीटर की दृश्यता रही। इस कारण शहर के साथ-साथ आसपास के इलाके में वाहन रेंग कर चलते नजर आए।
रविवार शाम लगभग पांच बजे ही धुंध गहराने लगी थी। रात लगभग दस बजे तो धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। शहर की सड़कें भी बिल्कुल सुनसान नजर आ रही थी। एकाध वाहन ही चल रहे थे और वह भी रेंग कर। सुबह लगभग 11 बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए। लगभग एक बजे फिर से धुंध छाने लगी। रात 7 बजे तक फिर से धुंध ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। सुबह चार मीटर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। शहर में सुबह कई जगह लोग अलाव जलाकर अपने आपको ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे थे। जींद-गोहाना मार्ग पर धुंध के कारण तीन वाहन टकरा गए। हालांकि इसमें किसी के घायल होने का समाचार नहीं। वाहन बिल्कुल धीमी गति से चलने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान रहा छह डिग्री
धुंध व ठंड के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार दो दिन से ठंड बढ़ती जा रही है। अधिक ठंड होने के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

बाजारों से रौनक लगभग गायब
धुंध व ठंड के कारण बाजारों से रौनक लगभग गायब ही नजर आ रही है। आम दिनों की तुलना में दस प्रतिशत ग्राहक भी बाजारों में नहीं आ रहे हैं। इस समय बाजार में वे ही लोग खरीददारी करने आ रहे हैं, जिनको अधिक जरुरत है या फिर शादी आदि की खरीददारी करनी है।
बॉक्स
धुंध का असर रेल यातायात भी पड़ा
अधिक धुंध के कारण दिल्ली से जींद व आगे पंजाब जाने वाली लगभग रेलगाड़ियां एक घंटे से लेकर 11 घंटे की तक देरी से चलीं। दिल्ली से जाखल जाने वाली यात्री गाड़ी 44 मिनट की देरी से चल रही थी। दिल्ली-कुरुक्षेत्र डेमू 48 मिनट की देरी से चल रही थी। इसी प्रकार सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर इंटरसिटी साढ़े 11 घंटे की देरी से चली। मुंबई सेंट्रल से फिरोजपुर चलने वाली पंजाब मेल पांच घंटे की देऱ्री से चल रही है।
विज्ञापन


धुंध के कारण बाइक सवार घायल
गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर जींद से गांव की तरफ जा रहा था। धुंध के कारण एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें संदीप घायल हो गया। उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने संदीप की शिकायत प अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें