मंदिर का अधिग्रहण स्वीकार नहीं : खटकड़
जींद। इनेलो पार्टी की इनसो इकाई के जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ ने कहा कि माता बनभौरी धाम का सरकारीकरण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। सरकार के इस कुठाराघाती निर्णय के लिए 36 बिरादरी के लोग मैदान में आने के लिए छटपटा रहे हैं। भाजपा सरकार को विरोध का यह ट्रेलर दिख चुका है। अगर सरकार इसे देखकर भी लोगों की भावना को नहीं समझी तो उसे विरोध के ललकार की पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म के बाद भाजपा सरकार का हरियाणा में कोई नाम लेने वाला नहीं होगा। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की भावना को समझते हुए अपने तुगलकी फरमान को वापिस लें। इनसो प्रधान ने ये शब्द भोंगरा गाँव में एक बैठक को संबोधित करते हुए बोले। इस बैठक में युवाओं ने सरकार के इस फैंसले की कड़े शब्दों में निंदा करी। खटकड़ ने कहा कि इनसो सरकारीकरण के खिलाफ है। सरकार को माता बनभौरी धाम का सरकारीकरण करने से पहले समाज से पूछना चाहिए था। इस मौके पर नसीब भोंगरा, मनदीप शर्मा, सचिन काकड़ौद, ईश्वर फौजी और विक्की धनखड़ी मौजूद रहे।