फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील व्यापारी से पांच लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से पांच लाख रुपये हड़पे, केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड पर स्टील व्यापारी की पांच लाख 35 हजार रुपये उसके ही कर्मचारी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टील व्यापारी की शिकायत पर अमानत में ख्यानात का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रघुबीर स्वरुप कालोनी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रोहतक रोड पर स्टील के सामान की दुकान है। उसकी दुकान पर काम करने वाले सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी गुरदयाल सिंह को उसने असंध की एक फर्नीचर की दुकान से एक लाख 85 हजार रुपये की पेमेंट लेने ले लिए भेजा था। जहां से आरोपी पैमेंट ले आया, लेकिन पेमेंट लेकर दुकान पर नहीं लौटा। बाद में पता चला कि आरोपी ने तीन लाख 50 हजार रुपये की दूसरी पेमेंट को भी अपने खाते में डलवाई हुई है। जब इसके बारे में उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी युवक उसकी पांच लाख 35 हजार रुपये की पेमेंट लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें