फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशपाल उर्फ पाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगौड़ा अपराधी शीशपाल उर्फ पाली गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित कुलबीर देशखेड़ा गैंग के संचालक जुलाना निवासी शीशपाल उर्फ पाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शीशपाल लंबे समय से गैंग का संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कुलबीर देशखेड़ा गैंग का संचालन कर रहा हत्या व अन्य वारदातों का अपराधी जींद में घूम रहा हैं। सूचना मिलते ही सीआईए ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी शीशपाल उर्फ पाली को काबू कर लिया। शीशपाल के खिलाफ जींद, भिवानी, सोनीपत के अलावा पंजाब के संगरूर जिला में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य वारदातों के नौ मामले दर्ज है। जबकि पांच मुकदमों में वह अदालत का भगौड़ा घोषित किया हुआ है। शीशपाल कुख्यात अपराधी कुलबीर देशखेड़ा गैंग का सदस्य है व कुलबीर के जेल में होने के कारण वह बाहर इन दिनों गैंग का संचालन कर रहा था । पांच बड़ी वारदातों में यह अपराधी अदालत से भगौड़ा बना हुआ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें