फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया लूटपाट का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव गोहिया के एक व्यक्ति से स्टैंप वेंडर ने एक बदमाश के साथ मिलकर दो लाख रुपये की डिमांड करने व पैसे नहीं मिलने पर उसके घर से पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गोहिया निवासी अनिल कुमार ने अलेवा पुलिस को बताया कि छह अगस्त को उसके फोन पर स्टैंप वेंडर सज्जन का फोन आया और उसने पैसे की डिमांड की। इस दौरान सज्जन ने कहा कि उसका बदमाश दोस्त काला भागड़ा जेल से बाहर आया हुआ है। पैसे नहीं देने पर अब उसे वह देखेगा। दस अगस्त को उसके फोन पर काला भागड़ा का फोन आया और दो लाख रुपये की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस दौरान पुलिस को सूचना दी तो उसका अंजाम बुरा हो गया। इसके बाद 11 अगस्त को काला भागड़ा उसके घर पर पहुंचा। जहां पर उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके घर के अंदर खड़ी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। आरोपी की गतिविधियां यहां पर नहीं रुकी। गाड़ी लूटने के बावजूद भी उसके फोन पर दो लाख रुपये देने की धमकी देता रहा। इसके बाद इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्टैंप वेंडर अलेवा निवासी सज्जन, काला भागड़ा के खिलाफ लूटपाट, धमकी व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें