फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह चोरीशुदा बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड से पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरीशुदा बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी राहुल उर्फ मूसा, विकास नगर निवासी सुखबीर के रुप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अपराध शाखा पुलिस के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राहुल व सुखबीर को काबू किया गया है। इन दोनों आरोपियों से चोरी की छह बाइक भी बरामद की गई है। राहुल उर्फ मूसा के खिलाफ जींद शहर थाना में चार बाइक चोरी व पांच मोबाइल छीनने के मामले दर्ज हैं। जबकि सुखबीर के खिलाफ यह पहला मामला दर्ज है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह अपने साथ अलग-अलग तरीके से साथियों को जोड़कर बाइक चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें