उचाना। गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय शास्त्री गायक एवं किराना घर के शिक्षक अमजद अली खां मुख्य रूप से मौजूद रहे। बच्चों को शास्त्री संगीत के कौशल कार्यक्रम में सिखाएं। विद्यार्थियों को सा, रे, गा, मा व सुरों का अभ्यास करवाया। संगीत सुरों की बारीकियों के बारे में बताया। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य सविता सिंगला, प्रबंधक समिति सचिव आरके गोयल, मैनेजर मदन लाल जैन, नरेंद्र गोयल मौजूद रहे। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना, प्लस प्वाइंट पाठशाला उचाना मंडी, शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना मंडी में भी स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए।