नरवाना। आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय के खिलाड़ियों ने अमृतसर में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। आदर्श स्कूल के खिलाड़ी सौरभ अंडर-14 में 32 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रथम, शुभम अंडर-17 42 किलोग्राम ग्रीको रोमन में प्रथम, राहुल अंडर-17 में 50 किलोग्राम ग्रीको रोमन में द्वितीय, हर्षित अंडर-19 में 76 किलोग्राम में द्वितीय, गौरव ग्रीको रोमन 46 किलोग्राम में द्वितीय, विशाल फ्री स्टाइल 69 किलोग्राम में तृतीय, साहिल अंडर-17 में 85 किलोग्राम में तृतीय और सूरज 42 किलोग्राम फ्री स्टाइल में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के मंत्री सुरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी गई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रबंधक अनिल जिंदल व प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक सिंगला, मनीष राइका, जोगिंद्र सिंह उपस्थित रहे।