फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 महिलाओं को मिला आयरन लेडी अवॉर्ड

Fri, 08 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में प्रदेश की 51 महिलाओं को आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने की और मुख्यअतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन मौजूद रही। इस दौरान डॉ. सुदेश चहल पूनिया, अध्यापिका कपिल रानी, डिंपल अरोड़ा, संतोष मेहरा हिसार, पूनम सहोता कैथल, डॉ. सुमन भार्गव नरवाना, संतरो सहारण, सोनिया सिंह जींद व सीमा पूनिया हिसार, रिया जागड़ा नरवाना, कुसुम व सोनल करनाल, मीनू सिंधु पानीपत, डा. संतोष जाखड़, सुमित्रा एवं रिटा रोहतक, पूजा दलाल जींद, काजल यामिनी सहित प्रदेश भर से 51 महिलाओं को आयरन लेडी अवार्ड प्रदान किया गया। मुख्यअतिथि ने कहा कि भारत देश में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं, जिनमें महिलाओं ने मनचाहा मुकाम पाया है।कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह नरवाना, वरदान अस्पताल की संचालिका डा. मीना शर्मा, सुरेश गोयल क्रांतिकारी, पूजा गर्ग दिल्ली, रेलवे अधिकारी सुनील कटारिया भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें