फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 75वें एनसीसी डे पर 50 युवाओं ने शिविर में किया रक्तदान

Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी31-रक्तदाता को बैज लगाते कर्नल अनुराग मेहरा और अन्य। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को 75वें एनसीसी डे पर नेशनल सोशल आर्गेनाईजेशन एवं कालेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

15 हरियाणा बटालियन एनसीसी जींद की तरफ से कर्नल अनुराग मेहरा ने मुख्य अतिथि तथा जिला पार्षद वजीर सिंह सिल्लाखेड़ी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की। इस रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। शिविर में 50 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की। उन्होंने कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है रक्त देने वाला जीवनदाता कहलाता है। 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा, एनसीसी प्रभारी प्रदीप मान, एनएसएस प्रभारी रीनू देवी एवं डॉ जयविन्द्र शास्त्री, डॉ. हरिओम, बलविंद्र सिंह, डॉ. अंजू रानी, नफे सिंह नेहरा, कीर्ति, डॉ. अनिल वत्स, डॉ. रूचि भारद्वाज और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें