फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज बस में यात्री के 50 हजार रुपये चोरी

Fri, 29 Sep 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। हरियाणा रोडवेज की बस में सवार में एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरबरा निवासी प्रेम ने बताया कि वह 27 सितंबर को नरवाना मंडी से अपने आढ़ती से एक लाख रुपये लेकर आए थे। इसमें से उन्होंने 50 हजार रुपये कुर्ते की साइड वाली जेब में तो 50 हजार रुपये कुर्ते की आगे वाली जेब में डाले थे। जब वह नरवाना बस अड्डा पर पहुंचे और वहांं से पेहवा के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़े। सीट पर बैठकर अपनी जेब को चेक किया तो कुर्ता की साइड वाली जेब से 50 हजार रुपये गायब मिले। उसके बाद आस-पास बैठे लोगों से पूछताछ की लेकिन रुपयों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शहर थाना नरवाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रुपये चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें