28जेएनडी40: नागरिक अस्पताल में लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डॉ. राजेश
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में कुल 50 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खानपान पर ध्यान देने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद