पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा के जामनी गांव के पास 152 डी राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण में लगी जेसीबी मशीन से 50 लीटर डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में भूषण ने कहा कि शुक्रवार रात के नौ बजे कंपनी द्वारा जामनी के पास जेसीबी से हाईवे का निर्माण किया जा रहा था। मोहित जामनी व शहाद ने इस दौरान जेसीबी से 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक बार 1800 लीटर तेल, सरिया, सैटरिंग, सीमेंट चोरी हो चुकी है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि जामनी निवासी मोहित व शहाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।