भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर के मकान में चोरी करने के आरोपी पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचों को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शर्मा नगर निवासी राकेश ने कहा था कि दो जुलाई को वह घर से अपने काम पर गया था। उसकी पत्नी मायके गई थी। पीछे से दिन में ही उसके मकान से एलईडी चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बरवाला निवासी अरुण (21), अजय (23), अविनाश (25), जींद के राजेंद्र नगर निवासी सुमित कुमार (22), अग्रोहा निवासी राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एलईडी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।