फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शराब ठेके के कारिंदें की हत्या में 5 आरोपी काबू, 2 भेजे जेल, 3 रिमांड पर लिए

Thu, 09 Feb 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरनामपुरा में शराब ठेका के करिंदे की नवंबर 2021 में डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले को जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल जींद की मदद से पांच आरोपियों को काबू किया है। जिनमें धमतान साहिब निवासी राजीव उर्फ गांधी और अजय उर्फ बिहारी को भेज दिया है जबकि अन्य आरोपी धमतान साहिब निवासी गुलाब उर्फ दुधिया, मनीष उर्फ बच्ची और जिला संगरूर के गांव दड़बा निवासी गुरु सेवक को एक दिन रिमांड पर लिया है, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।

टोहाना के डांगरा रोड स्थित गीता कालोनी निवासी मृतक के पुत्र बजरंग ने एक नवंबर को पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पिता लक्ष्मीनारायण गांव हरनामपुरा में ठेके पर काम करते थे। 31 अक्टूबर की रात को उसका पिता शराब ठेके पर था। उस समय कुछ व्यक्ति वहां आए और उनके पिता को लाठी-डंडों से पीटकर फरार हो गए। लक्ष्मीनारायण को अग्रोहा पीजीआई दाखिल करवाया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सदर थाना नरवाना ने हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए सीआईए जींद की टीम ने पांच फरवरी को साइबर सेल जींद की मदद से मामले से जुड़े दो आरोपी राजीव और अजय वासी धमतान साहिब को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था, जिनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग डंडे बरामद किए गए। आरोपी राजीव की गाड़ी जिसका इस्तेमाल वारदात के समय किया गया था उसको नरवाना से बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में तीन अन्य मुख्य आरोपी गुलाब, मनीष व गुरु सेवक के नाम सामने आए, जिन्हें सीआईए स्टाॅफ जींद ने गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



हरनामपुरा गांव में शराब ठेका के करिंदे की हत्या करने के पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपी धमतान साहिब निवासी राजीव उर्फ गांधी और अजय उर्फ बिहारी को जिला भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी धमतान साहिब निवासी गुलाब उर्फ दुधिया, मनीष उर्फ बच्ची और जिला संगरूर के गांव दड़बा निवासी गुरु सेवक को एक दिन रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
-अनूप सिंह, इंचार्ज, सीआईए टीम जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें