जींद। सफीदों से अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने बताया कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रमेश चंद्र, गुरमीत सिंह, युवराज सिंह, गांगोली गांव से मोनू, होशियारपुरा से विजयपाल, खरेंटी गांव से विपुल, हिसार के बधावड़ से सुशील, सफीदों से अजीत कुमार, हिसार जिले के पेटवाड़ गांव से सुयज्ञ, सफीदों के हाडवा गांव से राकेश कुमार, गांगोली गांव से राकेश कुमार, आम आदमी पार्टी से निशा देशवाल, बहुजन समाज पार्टी से पिंकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जींद विधानसभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप गिल, रीतुराज बामनिया, रामप्रकाश तायल, जयप्रकाश रेढू, रितेश सांगवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से वजीर ढांडा व वरुण ढांडा, भाजपा की तरफ से डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, ऋषि मिड्ढा, कांग्रेस की तरफ से महाबीर गुप्ता ने दो, सुमन देवी, इनेलो की तरफ से नरेंद्रनाथ शर्मा, हरियाणा जनसेवक पार्टी से सविता कुंडू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नरवाना से विधानसभा क्षेत्र में 11 उम्मीदवारों ने अंतिम दिन नामांकन किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि भाजपा की तरफ से कृष्ण बेदी, कांग्रेस की तरफ से सतबीर सिंह, आम आदमी पार्टी की तरफ से अनिल कुमार रंगा, जजपा की तरफ से संतोष रानी दनौदा, इनेलो की तरफ से विद्या रानी दनौदा, भाकपा की तरफ से मनीराम, निर्दलीय के रूप रामलाल, गुरमेल सिंह ढाबी, सत्यवीर सिंह, किताब सिंह नंबरदार, रणधीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उचाना से सात लोगों ने अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जुलाना से भी भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी, इनेलो के डॉ. सुरेंद्र सिंह ने अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए।