फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 4683 लीटर घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, दुकान सील

विज्ञापन
15जेएनडी39: धड़ौली रोड पर घी की दुकान व गोदाम को सील करते हुए विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा में धड़ौली रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को दुकान में बनाए जा रहे घी के सैंपल लेकर दुकान को सील कर दिया। दुकान को श्री साई फूड प्रोडक्ट के नाम से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


दुकान में 4683 लीटर घी विभिन्न ब्रांड के नाम से प्राप्त हुआ। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई। विभाग की टीम ने सभी ब्रांड के सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा में धड़ौली रोड पर एक दुकान में गोदाम बनाकर कई नामी कंपनियों के नाम से घी तैयार किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने छापेमारी की तो श्री साई फूड प्रोडक्ट के नाम से चल रही दुकान में घी मिला।
विज्ञापन


इसमें नक्ष डेयरी के नाम से 1633 लीटर घी, सुपर घी के नाम से एक लीटर की पेकिंग में 294 लीटर घी, आधा लीटर की पेकिंग में 1320 लीटर घी, 15 लीटर के टीन में 360 लीटर घी बरामद हुआ।

खुला 547 लीटर घी, 200 ग्राम की पेकिंग में 150 लीटर व दस टीन घी के अलग मिले इसमें 150 लीटर घी मिला। फूड सेफ्टी की टीम को लगभग 4683 लीटर घी दुकान व गोदाम में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें