फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 462 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा, 76 अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
17जेएनडी16: राजकीय महिला कॉलेज में मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा के बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम मे
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में जिले भर के 462 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 538 पात्र विद्यार्थियों में से 76 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा संपन्न होने के बाद एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को जेईई और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। छात्रों को ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें और आधुनिक शिक्षा के लिए टैबलेट निशुल्क दिए जाते हैं।
विज्ञापन

केंद्र तक आने-जाने के लिए परिवहन भत्ता भी विभाग द्वारा वहन किया जाता है। नौवीं और दसवीं कक्षा से ही विज्ञान के विषयों पर विशेष पकड़ बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है।
वर्तमान में जिले में पांच केंद्रों पर यह कार्यक्रम सुचारु रूप से चल रहा है जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, कन्या विद्यालय जुलाना, मॉडल संस्कृति स्कूल सफीदों और पीएमश्री स्कूल नरवाना शामिल हैं। इन केंद्रों पर लगभग 200 विद्यार्थी वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हैं।
वर्जन
राजकीय महिला कॉलेज में मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा के बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नींव से ही मजबूत करना है। -रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें