नरवाना। धरौदी गांव में खल-बिनौले की दुकान से दो चोर 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धरौदी निवासी दुकान मालिक सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में खल-बिनौले की दुकान है। 17 नवंबर की रात को उनकी दुकान से दो अज्ञात लोग 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद