फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 चालकों के चालान

Sat, 23 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी12-नेशनल हाईवे पर एक चालक की जंाच करती यातायात पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 80 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन


18 से 22 अगस्त तक यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने चाले वाहन चालकों के खिलाफ शाम को चार घंटे अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना है। रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं। साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है।

वर्जन

यह अभियान पांच दिन चलाया गया था। पुलिस ने कड़ी कारवाई करते हुए नशे का सेवन करके चलने वाले 35 वाहनों को इंपाउंड कर 45 वाहन चालकों के ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें