जिले के 42 राजकीय स्कूलों में भवन कंडम हो चुके हैं जिनमें पढ़ना खतरे से खाली नहीं है। शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे स्कूलों को चिह्रित किया गया है। कई स्कूलों में आधे से अधिक कमरे असुरक्षित हैं। विभाग द्वारा असुरक्षित कमरों को गिराया जाएगा। वहीं जो कमरे मरम्मत के लायक हैं, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। जिले में सफीदों खंड में सबसे ज्यादा 12 स्कूल जर्जर हालत में हैं। पिल्लूखेड़ा में नौ, नरवाना में 11, जुलाना में चार, अलेवा में दो और जींद खंड के चार राजकीय स्कूल जर्जर हालत में हैं। स्कूलों में कमरों के जर्जर हालत में होने की वजह से बच्चों को दूसरे कमरों में बैठाया जा रहा है। पिछले माह एडीसी आमना तस्नीम की अध्यक्षता में सरकारी स्कूल भवनों को कंडम घोषित करने वाली कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता और संबंधित स्कूलों के मुखिया शामिल हुए। बैठक में जिले के स्कूल मुखियाओं द्वारा रखे गए प्रस्तावित असुरक्षित भवनों को लेकर चर्चा की गई। एडीसी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में संबंधित स्कूलों में कंडम कमरों व दोबारा मरम्मत होने लायक कमरों का आंकलन किया गया। कमेटी द्वारा स्कूलों के जिन भवनों को कंडम घोषित किया गया है, उन्हें तोड़वाकर उनके जगह नए भवन बनवाए जाएंगे, वहीं मरम्मत के लायक कमरों की विभाग द्वारा दोबारा मुरम्मत करवाई जाएगी।
जिले में जर्जर भवनों की संख्या
पिल्लूखेड़ा
स्कूल का नाम घोषित असुरक्षित कमरे मरम्मत योग्य
रा. प्रा. स्कूल ढाठरथ 03 01
रा.प्रा.स्कूल श्रीनगर खेड़ा 04 00
रा.प्रा. स्कूल भूराण 02 कमरे विचाराधीन 00
रा.व.मा.स्कूल कालवा 06 00
रा.क.प्रा.स्कूल मोरखी 06 00
रा.क.प्रा.पा.मालश्री खेड़ा 04 00
रा.व.मा.वि.भंभेवा 04 01
रा.मा.वि.धड़ौली 01 00
रा.उ.वि.गांगौली 10 04 विचाराधीन
बॉक्स
सफीदों खंड
रा.मा.वि.रोढ़ 04 00
रा.मा.वि.धर्मगढ़ 02 02
रा.प्रा.पा.धर्मगढ़ 01 01
रा.उ.वि.मलिकपुर 03 00
रा.मा.वि.डिडवाड़ा 04 00
रा.प्रा.पा. बरोद 00 02
रा.क.प्रा.पा. भुसलाना 03 00
रा.क.प्रा.पा.रविदास बस्ती 02 विचाराधीन 00
रा.व.मा.वि.हाट 05 विचाराधीन 00
रा.उ.वि.बिटानी 04 01
रा.प्रा.पा.हरिगढ़ 01 01
रा.उ.वि.ऐंचरा कलां 02 00
नरवाना खंड
रा.व.मा.वि.बेलरखां 10, 07 विचाराधीन
रा.प्रा.पा.भिखेवाला 06विचाराधीन 00
रा.प्रा.पा.डिंडौली 03 विचाराधीन 00
रा.प्रा.पा.सिंसर 02 00
रा.क.उ.वि.धरौदी 03 विचाराधीन 00
रा.उ.वि.राजगढ़ ढोबी 01 00
रा.प्रा.पा.राजगढ़ ढोबी 05 का निरीक्षण किया जाएगा
रा.क.प्रा.पा.धमतान 04 00
रा.मा.वि.जाजनवाला 07 00
रा.मा.वि.सैंथली 04 00
जुलाना खंड
रा.क.प्रा.पा.देवरड 05 00
रा.प्रा.पा.पौली 07 00
रा.व.मा.वि.हथवाला 02 00
रा.क.प्रा.पा.गतौली त 02 00
अलेवा खंड
रा.प्रा.पा.दुड़ाना 04 00
रा.उ.वि.भिगाना 04 00
जींद खंड
रा.क.प्रा.पा.निडानी 04 00
रा.प्रा.पा.ईक्कस 02 00
रा.क.मा.वि.दालमवाला 02 00
रा.मा.वि.आसन 02 00
कंडम भवनों को तोड़वाया जाएगा
जर्जर भवनों को चिह्रित किया गया है, जो भवन कंडम घोषित किए गए हैं, उन्हें तोड़वाकर नए भवन बनवाए जाएंगे। वहीं जो भवन दोबारा मरम्मत के लायक हैं, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी।
- वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।