जींद। दबलैन-फरैण रोड पर राइस मिल से रात को अज्ञात लोग गेहूं के 42 कट्टे चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। मेला मंडी दुकान नंबर-104 निवासी कृष्ण लाल ने एफआईआर दर्ज कराई है।