फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना में जेजेपी चुनाव चिन्ह वाली बांटी चप्पल, आरओ ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। रेलवे रोड पर जेजेपी के उचाना हलका अध्यक्ष नसीब घसो द्वारा दोपहर को चप्पल बांटी गई। इन चप्पलों पर जेजेपी लिखा हुआ था। जेजेपी को चप्पल का निशान चुनाव चिन्ह के तौर पर मिला हुआ है। इन चप्पल पर पार्टी का नाम भी लिखा गया है। दोपहर को बांटी गई चप्पल के बाद शाम को उचाना आरओ संजय बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए। ऐसे में चुनाव के दौरान बांटी जा रही चप्पल शहर में चर्चा का विषय रही। बताया जा रहा है कि 60 के करीब चप्पलों के जोड़े रेलवे रोड, मंडी गेट के पास बांटे गए। चप्पल लेने के लिए लोगों में होड़ सी लगी नजर आई। उचाना आरओ संजय बिश्नोई ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि उचाना में जेजेपी चुनाव सिंबल चप्पल बांटी गई है। इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए है। जो नियम के अनुसार कार्रवाई बनेगी वो की जाएगी। वहीं जेजेपी ने पार्टी के स्तर पर चप्पल बांटने से मना किया है। जेजेपी के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी के अनुसार पार्टी ने कोई चप्पल नहीं बंटवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें