फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर रोडवेज ने दी यात्रियों को सौगात, आज से लागू की गई नई रोटेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर लागू होगा बसों का नया रोटेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नए साल पर यात्रियों के लिए रोडवेज ने सौगात दी है। यात्रियों के लिए रोडवेज ने दोबारा से नया रोटेशन बनाया है, जो एक जनवरी से लागू होगा। नए रोटेशन के हिसाब से बसों के लोकल रूटों पर चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नवंबर में लागूू रोटेशन के बाद एक दिन में रोडवेज की बसें 29 हजार किलोमीटर का सफर तय करती थीं, वहीं एक जनवरी से लागू रोटेशन से बसें अब एक दिन में 34 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। अब रोडवेज चालक व परिचालक से 48 घंटे ड्यूटी करवाने पर प्राथमिकता दी जाएगी। 48 घंटे की ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को रेस्ट दिया जाएगा।
बसों के नाइट स्टे पर चंडीगढ़ मीटिंग में होगा विचार
तीन जनवरी को चंडीगढ़ में रोडवेज अधिकारियों की मीटिंग होगी। जिसमें गांवों में होने वाले रोडवेज बसों के नाइट स्टे की परमिशन ली जाएगी। इससे गांवों से शहर में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण पूनिया, डीआई इंचार्ज।
आठ और नौ जनवरी को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल: सुबेह सिंह
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की गेट मीटिंग सोमवार को वर्कशॉप परिसर में हुई। इस दौरान सुबेह सिंह ने कहा कि आठ और नौ जनवरी को सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार, प्रवीण, शेर सिंह , नवदीप, राममेहर रेडू, मनदीप, शिव, जयवीर, बलजीत, सुनील, दलबीर, सुरेंद्र मलिक, जसवीर चहल, प्रदीप शर्मा, जयचंद, बलराज व अजीत नेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें