फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 20 स्थानों पर लेगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरा, स्मार्ट सिस्टम से जुड़ेंगे कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 स्थानों पर लगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरे, गलत गतिविधि का भजेंगे अलर्ट संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर परिषद द्वारा चार करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से 20 जगह पर 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । यह कैमरे पूरी तरह से स्मार्ट सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे सिर्फ अपनी जद में होने वाली गतिविधियों पर ही नजर नहीं रखेंगे, बल्कि कोई भी गलत गतिविधि होने पर प्रशासन को नोटिफिकेशन भी भेजेंगे। इसके लिए तकनीकी टेंडर हो चुके हैं, लेकिन कैमरा इंस्टॉल करवाने से पहले नगर परिषद ने मुख्यालय को फाइल भेजकर इसमें विशेषज्ञों की राय मांगी है।
दरअसल मार्च में नगर परिषद द्वारा मीटिंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद से कैमरा लगाने की योजना बनती रही, लेकिन अब प्रशासन ने तय कर लिया है कि शहर में सिर्फ ऐसे कैमरे नहीं लगाए जाएंगे जो लोगों पर नजर रखें, बल्कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिसमें कोई भी गलत गतिविधि होने पर प्रशासन को नोटिफिकेशन मिल सके। इसके आधार पर प्रशासन कार्रवाई कर पाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में डीसी अमित खत्री ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही योजना बनाई जा चुकी है, लेकिन अब इसे स्मार्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। नए सिस्टम के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के पास कुछ जगह चिह्नित की जाएगी। इसके हिसाब से कुछ कैमरों की ऐसी कार्यप्रणाली बनाई जाएगी कि यदि वहां सिस्टम में तय की गई कोई भी गतिविधि होती है तो कंट्रोल रूम को इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इससे अवैध पार्किंग, दुर्घटना, कूड़ा डालना, ई-चालानिंग के काम को करने में आसानी होगी।
यह स्थान किए गए हैं चिह्नित
जिला प्रशासन और नगर परिषद ने शहर में टेनरी मोड़, रोहतक रोड बाईपास, भिवानी रोड बाईपास, देवीलाल चौक, पटियाला चौक, रुपया चौक, सफीदों गेट, मिनी बाईपास पर दालमवाला अस्पताल के पास, बस स्टैंड के पास शिव कॉलोनी की गली, गोल स्कूल के पास, गोहाना रोड नाका, सफीदों रोड नाका, कोर्ट मोड़, रानी तालाब चौक, शिव चौक, बत्तख चौक की साइट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है।
उपमंडल स्तर पर स्थापित होंगे पुस्तकालय
डीसी अमित खत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित पुस्तकालय काफी कारगर साबित हो रहा है। इसी तर्ज पर उपमंडल स्तर पर भी पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।
जिला में लगेंगे सीएनजी पंप
डीसी ने कहा कि जिला में जल्द ही सीएनजी पंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए जुलाना व जींद में दो साइट तय हो चुकी हैं और तो ओर साइट तलाशी जा रही है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

500 एकड़ में होगा मछली पालन
डीसी अमित खत्री ने बताया कि जिला के जलभराव वाले क्षेत्रों में 500 एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है। यहां सरकार द्वारा जमीन लीज पर लेकर व्यापक स्तर पर मछली पालन किया जाएगा। त्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें