फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का हिस्ट्री शीटर सुनील गिरफतार, छह पिस्टल व पांच मैग्जिन अवैध हथियारों सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर सुनील छह पिस्टल और पांच मैग्जीन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने जिला अदालत के पास से हरियाणा का हिस्ट्री शीटर तारखां गांव निवासी सुनील को छह पिस्टल और पां मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है।
सुनील किठाना गांव निवासी सतबीर उर्फ झबल गैंग का सदस्य है। सुनील ने बताया कि झबल के कहने पर ही यह अवैध हथियार उसके गुर्गों को देने के लिए आया था। इसके बाद झबल गैंग के गुर्गों द्वारा ही जींद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, हिसार, जींद के अलावा प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, गिरोह बंदी, लूटपाट व आर्म्स एक्ट के 36 केस दर्ज हैं।
डीएसपी पुष्पा खत्री व डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली की एक युवक अवैध हथियारों के साथ जींद कोर्ट परिसर के आसपास आने वाला है। पुलिस ने जानकारी के आधार पर आरोपी को मौके से ही छह पिस्टल व पांच मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सुनील डेढ़ साल पहले जींद जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात जेल में बंद कुख्यात अपराधी सतबीर उर्फ झबल से हुई। इससे पहले सुनील प्रदीप जमावड़ी गैंग का सदस्य था। जेल में ही सुनील झबल गैंग के संपर्क में आया। झबल के कहे पर सुनील ने मध्य प्रदेश से करीब पांच लाख रुपये के हथियार मंगवाए थे। यह हथियार झबल के गुर्गों को दिए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जेल से गैंग चला रहा झबल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि झबल फिलहाल कुरुक्षेत्र जेल में बंद है और वहीं अपना गैंग चला रहा है। इससे प्रदेश की जेलों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की भी जांच करेगी।
सुनील के खिलाफ दर्ज 36 केस, पांच में है सजायाफ्ता
1. जुलाना थाना में 25 जनवरी 2003 को गिरोहबंदी का केस दर्ज ।
2. महम थाना में 25 जनवरी 2003 को लूट का मामला दर्ज।
3. सदर थाना नरवाना में 27 जनवरी 2004 को हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
4. सिटी थाना हांसी में 8 अक्तूबर 2003 व को हत्या प्रयास का मामल दर्ज।
5.थाना बवानी खेड़ा में 8 जनवरी 2004 को लूट, हत्या व डकैती का मामला दर्ज
6. सिटी थाना हांसी में एक जनवरी 2004 को हत्या का मामला दर्ज।
7. सिटी थाना हांसी में 31 जनवरी 2004 को हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
8. कलायत थाना में 28 अगस्त 2004 को हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
9-भूना थाना में 9 सितंबर 2004 को फिरौती व हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
10-सिटी थाना हांसी में 29 सितंबर 2004 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
11-सिविल लाइन थाना सोनीपत में 21 जुलाई 2007 को जेल से भगोड़ा अपराध का मामला दर्ज।
12-उचाना थाना 20 फरवरी 2017 को गिरोहबंदी का मामला दर्ज हैं।
13-रानियां थाना 27 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज हैं।
14-सिटी थाना हांसी में 1 जनवरी 2004 को हत्या का मामला दर्ज ।
15-सदर थाना कैथल में 28 अगस्त 2007 लूट का मामला दर्ज ।
16-सदर थाना नरवाना में 12 अप्रैल 2007 लूट का मामला दर्ज ।
17-सिटी थाना नरवाना में 11 सितंबर 2007 में को हत्या प्रयास का मामला दर्ज ।
18. थाना बरवाला में 18 फरवरी 2007 को चोरी का मामला दर्ज ।
19-कलायत थाना में 8 मई 2010 को कब्जा प्रयास का मामला दर्ज ।
20-थाना बरवाला में 15 मई 2010 को लड़ाई झगड़ा व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज ।
21-थाना बरवाला में 22 मई 2010 को आम्र्ज एक्ट का मामला दर्ज ।
22-थाना बरवाला में 9 जनवरी 2012 को लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज ।
23-थाना बरवाला में 13 फरवरी 2011 को लूट का मामला दर्ज।
24-भूना थाना में 29 नवंबर 2011 को जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज।
25-थाना उकलाना 9 जनवरी 2012 को हत्या प्रयास का मामला दर्ज ।
26-सदर थाना हिसार 16 फरवरी 2012 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
27-सिविल लाईन थाना हिसार 18 अप्रैल 2012 को एनडीपीएस का मामला दर्ज।
28-थाना भूना 14 अप्रैल 2013 लड़ाई झगड़ा का मामला दर्ज ।
29-सिटी थाना नरवाना में 6 फरवरी 2014 को डकैती व हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
30-सिटी थाना नरवाना में 6 अप्रैल 2014 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
31. थाना कलायत में 12 अप्रैल 2014 को 174ए का मामला दर्ज।
32-थाना भूना में 6 मई 2014 को 174ए का मामला दर्ज।
33-सिटी थाना नरवाना में 29 दिसंबर 2016 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज ।
34-थाना उचाना में 22 जून 2017 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
35- थाना भूना में 10 दिसंबर 2016 को हत्या प्रयास का मामला दर्ज।
36-थाना सिविल लाइन जींद में 25 अक्तूबर 2018 को आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें