फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.80 करोड़ की लागत से अर्जुन स्टेडियम में बनेगी चार मंजिला बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के साथ जिम और योग करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही जिम और योग के लिए एक अनुकूल स्थान प्रदेश सरकार मुहैया करवाने जा रही है। खिलाड़ियों को यह सुविधा देने के लिए सरकार ने 3.80 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी है। यह काम जल्द ही शुरू हो इसके लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने अर्जुन स्टेडियम से अपने कार्यालय को सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में एक वर्ष के लिए शिफ्ट कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सुविधा एक वर्ष के अंदर ही जिलेे के खिलाड़ियों को मिलेगी।
जिम और योग के लिए उपयुक्त स्थान की मांग पिछले लंबे समय से खिलाड़ियों की थी, अब यह मांग शीघ्र ही पूरी होने जा रही है। इस नए भवन का निर्माण अकेले जींद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होगा। यह चार मंजिला भवन प्रदेश के सभी जिलों में एक समान बनेगा। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ताकि किसी भी खिलाड़ी से लेकर इसमें स्थापित होने वाले जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को कोई परेशानी न हो। इस भवन में जिम हॉल के अतिरिक्त आधुनिक लाइब्रेरी और कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी। स्टेडियम में होने वाले खेलों के समय खिलाड़ियों के लिए खाना बाहर से न लाना पड़े। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस कैंटीन में खिलाड़ियों को अच्छी डाइट मिले इसका भी विशेष ध्यान होगा। वीरवार तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम का कार्यालय पूरी तरह से खाली कर दिया जाएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग को इस पुराने भवन को तोड़कर नया बनाने के लिए पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इस भवन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष के लिए चलेगा एकलव्य स्टेडियम में कार्यालय
विभाग के पुराने भवन को तोड़कर नया चार मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण तक खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एकलव्य स्टेडियम में चलाया जाएगा। इस विभाग से संबंधित सभी डाक और पत्र एकलव्य स्टेडियम में पहुंचाने के लिए सभी विभागों को पत्र जारी किया।
विनोद बाला, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें