फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का निर्माता होता है शिक्षक : नरेश सेलपाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में 21 शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। भगवान परशुराम धर्मशाला उचाना में राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी एवं पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा भौंगरा रहे। अध्यक्षता कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़, राह क्लब उचाना के प्रधान सुरेश चौहान ने की। राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल, जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर में मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रवक्ता मास्टर रामप्रसाद पालवां ने बताया कि सम्मान समारोह में संदीप आर्य बेलरखा, गुरूचरण सिंह सफीदों, लाभ सिंह रूपगढ़, रविंद्र कुमार, बलिंद्र गिल, राजेश कुमार, आशा अरोड़ा, नीलम मौण, पवन कुमार, सुनील कुमार, राजेश श्योकंद, बसाऊ राम, सतबीर शर्मा बीईओ जींद, इंदू श्योकंद बीईओ उचाना, अमित कुमार, संदीप श्योकंद, विनय कुमार जिंदल प्रिंसिपल करसिंधु, मंजीत सिंह, धर्मराज कंदौला, सेवानिवृत सतबीर शर्मा को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। नरेश सेलपाड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज बहुुत ज्यादा काम करने की जरूरत है। शिक्षा का कर्णधार शिक्षक होते है। समाज में शिक्षा में ज्यादा परिवर्तन लाना है तो हमें अध्यापकों को सम्मान करना होगा। सिंगवाल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप डांस, सरस्वती स्तुति, स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो साहिल शर्मा आरजीएम उचाना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गीत गाया। इस मौके पर जगबीर दूहन, मक्खन सिंह, सुनील शास्त्री, विद्या सागर, सुमन कौशिक, सिंपी बेदी, रणबीर खटकड़, अनिल शर्मा, राजेश टांक, राजेश श्योकंद मौजूद रहे। संजीव शर्मा द्वारा लिखी गई हिंदी व्याकरण का विमोचन शिक्षाविद् रामफल खटकड़ द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें