फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल व गांव में बरसात का पानी निकलवाने की मांग को लेकर डीसी के दरबार में पहुंचे गतौली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। राजकीय कन्या पाठशाला व इसके आसपास की बस्ती में से बरसात का पानी निकलवाने की मांग को लेकर ग्रामीण डीसी के दरबार में पहुंचे। ग्रामीणों ने डीसी से पानी निकासी का उचित प्रबंध करने की गुहार लगाई।
-गतौली के राजकीय कन्या पाठशाला में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण थोड़ी सी बरसात होते ही पानी भर जाता है। इससे छात्रों एवं अध्यापकों को परेशानी होती है। खंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार व डीसी को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। इसके अलावा स्कूल के साथ लगती बस्ती में भी पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से बस्ती भी पानी में डूब जाती है। घरों में भी पानी भी घुस जाता है।
विज्ञापन

-स्कूल में जमा पानी की निकासी नहीं हो पाती है जिस कारण स्कूल में पानी भरा रहता है। सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई और स्कूल में पानी जमा हो गया। पानी निकासी का प्रबंध करने के लिए तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी व डीसी को इसके बारे में लिखा जा चुका है। आज ग्रामीण डीसी से मिलने के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन

-मनीराम, मुख्य शिक्षक, राजकीय प्राथमिक स्कूल, गतौली।
गांव में पानी निकासी के लिएं पंप सिस्टम लगाया है। जिसके द्वारा गांव से पानी को ड्रेन में डाला जा रहा है। शीघ्र ही गांव की गलियों में भरे पानी से लोगों को निजात मिलेगी।
-राजेश कौथ, डीडीपीओ, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें