जींद। सफीदों पुलिस ने रात्रि गश्त व गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 13 निवासी संदीप को एक अवैध पिस्तौल सहित हाट रोड सफीदों से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि वह हाट रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलाह सहित घूम रहा है। पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।