फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के प्रधान सुरेश पप्पू और उपप्रधान कृष्ण मोर की गई कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
नप के प्रधान सुरेश पप्पू और उपप्रधान कृष्ण मोर की गई कुर्सी
विज्ञापन

नरवाना।
लगातार कड़े प्रयासों के बावजूद नगर परिषद के प्रधान सरेश पप्पू और उपप्रधान कृष्ण मोर अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। हालांकि सुरेश पप्पू ने गलत तरीके से मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। मतदान में निवर्तमान प्रधान सुरेश पप्पू मौजूद रहे और उनको महज एक ही मत मिला है। हालांकि उनकी पत्नी अंजली भी पार्षद हैं, लेकिन उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं पांच कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। यह पार्षद सुरेश पप्पू के समर्थन में माने जाते हैं। ऐसे में पांच कांग्रेस समर्थक पार्षदों के साथ स्वयं सुरेश पप्पू और उनकी पत्नी अंजली के मत जोड़कर सात मत बनते हैं। सुरेश पप्पू को कुर्सी बचाने के लिए आठ मतों की जरूरत थी। यदि वह एक और मत अपने पाले में ले जाते तो कुर्सी बच कसती थी।
दरअसल 11 दिसंबर को 16 पार्षदों ने डीसी को शपथ पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। सभी 16 पार्षद आखिर तक एकजुट रहे और प्रधान की कुर्सी हिला भी दी। मंगलवार को विपक्षी 16 पार्षद एक साथ नगर परिषद में पहुंचे। इसके बाद एसडीएम डॉ. किरण सिंह व सुरेश पप्पू परिषद आए। सुरेश पप्पू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए मतदान किया, लेकिन 16 पार्षदों ने उनके खिलाफ मतदान करके कुर्सी से हटा दिया। इसी प्रकार उपप्रधान कृष्ण मोर के खिलाफ मतदान किया। अविश्वास प्रस्ताव को शहर में पिछले कई दिनों से विभिन्न प्रकार की चर्चाएं थीं। सुरेश पप्पू और उपप्रधान कृष्ण मोर की कुर्सी जाएगी या रहेगी इसको लेकर लोगों में खूब बहस होती रही। बाद में पार्षदों ने परिसर में लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


मतदान कराने का तरीका गलत
निवर्तमान प्रधान सुरेश पप्पू ने एसडीएम पर गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को गलत करार देते हुए बताया कि सभी पार्षदों ने सबके सामने मेज पर बैलेट पेपर रखकर मुहर लगाई है जो सरासर गलत है।

पूरी प्रक्रिया सही
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप मतदान कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन नियम के अनुसार चुनाव कराया गया है। जिसमें प्रधान सुरेश पप्पू और उपप्रधान कृष्ण मोर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। मतदान में 23 में से 17 पार्षदों ने भाग लिया।

छवि बंसल चेयरमैन और अजमेर श्योकंद होंगे वाइस चेयरमैन के उम्मीदवार
सुरेश पप्पू और कृष्ण मोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद नए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नामों की चर्चा भी खुल गई है। सूत्रों ने बताया कि जब 16 पार्षद लामबंद हुए तो यह तय हो गया था कि छवि बंसल चेयरमैन और अजमेर श्योकंद वाइस चेयरमैन के उम्मीदवार होंगे। पार्षद संदीप चोपड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जब भी चुनाव होगा यही उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


इन पार्षदों ने मतदान में लिया
पार्षद पूनम देवी, सुभाष चहल, बलजीत जांगड़ा, सुनीता चोपड़ा, अजमेर श्योकंीद, अजय जझंगड़ा, रितू मोर, श्वेेता, छवि बंसल, सुमन, अमरजीत बबलू, नीलम माटा, दिनेश गर्ग, रमेश तूफान, संदीप चोपड़ा, संतोष देवी और सुरेश पप्पू ने अपने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें